शिवशाही बच चालक प्रणय के हाथों 12 वर्षों में 7 दुर्घटनाएं, इस वर्ष की यह दूसरी घटना

0
244

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के खजरी-डव्वा के पास शिवशाही बस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई. बताया गया कि हादसा तेज रफ्तार से चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हुआ. इसी बीच अब इस बस चालक के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. बस चालक प्रणय रायपुरकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और 2 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. शिवशाही बस चालक प्रणय उल्हासराव रायपुरकर 2011 में भंडारा डिपो में चालक के रूप में शामिल हुआ थे. उसका बैच नंबर 318 है और प्रणय रायपुरकर के पिछले 12 वर्षों में 7 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. दिसंबर 2012 से 29 नवंबर 2024 तक प्रणय रायपुरकर के कारण सात एसटी दुर्घटनाएं हुईं.
प्रणय रायपुरकर के हाथों पहली दुर्घटना 20 दिसंबर 2012 को हुई थी. दुर्घटना गंभीर थी लेकिन जांच के बाद उसे बरी कर दिया गया. सौभाग्य से शिवशाही दुर्घटना से पहले हुई 6 घटनाओं में किसी की मृत्यु नहीं हुई. लेकिन दोषी पाए जाने के बाद भी उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई. शिवशाही बस दुर्घटना मामले में प्रणय रायपुरकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दुर्घटना के अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया. न्यायालय में पेश करने के बाद 2 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रणय रायपुरकर शिवशाही को तेज गति से चला रहा था. यह जांचने के लिए उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं कि क्या उसने इस समय शराब का सेवन किया था. इस बीच पुलिस ने बताया कि उसने शराब नहीं पी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here