Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedश्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से लोक-परलोक दोनों का उद्घार : पुर्व...

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से लोक-परलोक दोनों का उद्घार : पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

पं. रमेश आनंदजी तिवारी महाराज की ओजस्वी वाणी में ग्राम कोरणी में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल लिया व्यासपीठ का आशीर्वाद
गोंदिया. गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरणी में पं. रमेश आनंदजी तिवारी की ओजस्वी मधुरवाणी में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने पहुँचकर, व्यासपीठ का आशिर्वाद प्राप्त किया, वहीं श्रीमद् भागवत कथा का पुजन एवंम दिप प्रज्ज्वलन कर कथा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा की यह बहुत हर्ष की बात है कि, ग्राम कोरणी के समस्त ग्रामीणों ने ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन कर न सिर्फ कोरणी बल्की आस-पास के अनेकों ग्रामीण नागरीकों को इस पुण्यकर्म में सम्मिलित होने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया। भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव का लोक और परलोक दोनों सुधर जाता है। श्रीकृष्ण के रुप, स्वरुप और चरित्र को आत्मासात करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। वर्तमान के कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के श्रवण मात्र से ही मानव सभी दोष-पाप मुक्त और सतकर्म की ओर अग्रसर होता है। कथा का श्रवण कर, भारतीय संस्कृती के अनेक दिव्य चमत्कारों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करें और अपने जीवन को आंलोकित करें। ऐसे उद्‌गार पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कोरणी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के अवसर पर व्यक्त किए।
भव्य संगीमतय श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ कथारस में आचार्य पं. रमेश आंनदजी तिवारी की ओजस्वी वाणी में शुकदेव जन्म, परिक्षीत जन्म, सति चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रल्हाद चरित्र, नरसिंह कथा, वामन अवतार, श्रीराम कथा, कृष्ण जन्मोत्सव, पूतना वध, माखनलीला, गोवर्धन पुजन, महारासलीला, उध्दव प्रसंग, कंस वध, द्वारका स्थापना, रुकमणी विवाह, सुदामा चरित्र, यादव वंशलीला, सुदामा भेट, परीक्षित मोक्ष, गीतासार का सजीव चित्रण प्रकाशित भी किया गया।
प्रमुख रुप से पुर्व जिप सदस्य देवेन्द्र मानकर, ग्राम जिरुटोला के सरपंवच तपेश सोनवाने, बघोली के सरपंच विसाराम पाचे, गणेश बिजेवार, चंगेरा के सरपंच लालसिंग पंधरे, नियाज भाई, पुर्व सरपंच डहाट, गिरधार पटले, चुनेश पटले एवं बड़ी संख्या में श्रध्दालुगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments