समग्र ब्राह्मण क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य रोमांच, कल होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले

0
200

गोंदिया: समग्र ब्राह्मण सभा, गोंदिया के तत्वावधान में आयोजित ‘समग्र ब्राह्मण क्रिकेट प्रीमियर लीग’ इन दिनों शहर के युवाओं और खेल प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय सुभाष स्कूल के प्रांगण में 16 फरवरी से जारी इस भव्य टूर्नामेंट का समापन कल, 21 फरवरी को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ होगा।

आयोजन के दौरान कल, 19 फरवरी को प्रतियोगिता स्थल पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समग्र ब्राह्मण सभा की ओर से महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण आदरांजली अर्पित की गई। टूर्नामेंट के सफल संचालन में समाज के सभी वर्गों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

प्रतिदिन रात्रि 6:30 से 10:30 बजे तक होने वाले इन मुकाबलों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दूधिया रोशनी में खेले जा रहे मैचों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पहुँच रहे हैं। समग्र ब्राह्मण सभा के संयोजक निलेश चौबे, अतुल दुबे आदि पदाधिकारी तथा आयोजन समिति ने समस्त खेल प्रेमियों से अपील की है कि रविवार, 21 फरवरी को होने वाले निर्णायक मुकाबलों में भारी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here