समस्याओं को दूर कर विकास को गति देंगे : विधायक राजकुमार बडोले

0
233

नगर पंचायत सड़क अर्जुनी में समीक्षा बैठक
गोंदिया. नगर पंचायत सड़क अर्जुनी में विधायक व पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में नगर पंचायत के विभिन्न विभागों में कार्यप्रणाली, समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में आवासीय भूखंडों पर अतिक्रमण से उत्पन्न समस्याओं, झाड़ियों और जंगलों को दर्शाकर प्रकरण दर्ज न करने की कठिनाई, उपजिला अस्पताल के लिए आवश्यक स्थान की कमी, सार्वजनिक पुस्तकालय के रुके हुए कार्यों की प्रगति के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, निर्माण विभाग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कर वसूली और अन्य विकास परियोजनाओं के कारण आवास योजनाओं का लाभार्थियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की गई.
विधायक बडोले ने स्पष्ट रूप से कहा कि आवास योजनाओं का लाभ नागरिकों तक समय पर पहुंचना आवश्यक है. अतिक्रमण के मामलों की उचित जांच की जाए और उन पर तत्काल निर्णय लिए जाए. विकास कार्यों में कोई बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन सतर्क रहे. सड़क अर्जुनी नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. आगे कहा, नागरिकों के प्रश्न मेरे प्रश्न हैं. जनता के विश्वास को कायम रखे बिना विकास को दिशा नहीं दी जा सकती.
इस अवसर पर नगराध्यक्ष तेजराम मडावी, उपाध्यक्ष वंदना डोंगरवार, पार्षद आनंदराव अग्रवाल, देवचंद तरोणे, शशिकला टेंभुर्णे, दीक्षा भगत, कामिनी कोवे, अश्लेष अंबादे, शाहिस्ता शेख, गोपीचंद खेडकर, रजनी परिहार, कमलादेवी अग्रवाल व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here