उपसरपंच शिवणकर ने लगाए थे आरोप
गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के सौंदड़ ग्राम पंचायत के सरपंच हर्ष मोदी ने एक चर्चा के दौरान उपसरपंच रोशन शिवणकर द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है और सबूत पेश कर रोशन शिवणकर के आरोपों का पर्दाफाश कर दिया है. सरपंस हर्ष मोदी ने अपने उपर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया और कहा कि उपसरपंच रोशन शिवणकर ने केवल जनता में भ्रम पैदा करने और राजनीतिक द्वेष के कारण ग्राम पंचायत पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोपों में किए गए कार्यों के सबूत और दस्तावेज भी दिखाए. इसमें विभिन्न विकास कार्यों के मूल दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन के बिल के साथ-साथ कार्यों की तस्वीरें और संबंधित सबूत जनता को दिखाए गए. यह स्पष्ट किया गया कि ग्राम पंचायत के कामकाज में कोई अस्पष्टता नहीं है और सभी निर्णय ग्राम सभा की सहमति और नियमों के अनुसार लिए जाते हैं. सरपंच हर्ष मोदी ने कहा है कि रोशन शिवणकर के आरोप निराधार हैं और उनका आधार केवल राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है. सरपंच मोदी ने ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में निर्वाचित होते ही अपने पांच साल के कार्यकाल में पांच उपसरपंच बनाकर ग्राम पंचायत के विकास का बीड़ा उठाया और पिछले तीन वर्षों में उन्होंने तीन उपसरपंच बनाए हैं. लेकिन, रोशन शिवणकर विरोधी गुट में रहते हुए उपसरपंच चुने गए थे और पिछले एक साल में उन्होंने सरपंच हर्ष मोदी पर कई आरोप लगाकर उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की है. लेकिन, हर्ष मोदी ने आरोपों का खंडन किया है और रोशन शिवणकर द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का सबूत पेश किया है और रोशन शिवणकर के खिलाफ मानहानि का दावा किया है.
सरपंच हर्ष मोदी ने झूठे आरोपों का सबूत देकर किया पर्दाफाश
RELATED ARTICLES






