सांसद पडोले ने गोरेगांव तहसील की समस्याएं जानी

0
184

गोंदिया: सांसद प्रशांत पडोले की उपस्थिति में लोगों की मूलभूत सुविधाओं, सड़कों की खराब स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों से संबंधित मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न सुझाव भी दिए गए.
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़कों की तत्काल मरम्मत, जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को पूरा करने, नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया. आवास, एमआरजी, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गोरेगांव का समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. गोरेगांव के तहसीलदार और नपं सीओ को समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए और लोगों को अनावश्यक परेशानी देना बंद करना चाहिए. बैठक में पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश येलोरा, टी.बी. कटरे, शशिकांत भगत, पंचायत समिति सदस्य कटरे, सरपंच भूमेश्वरीताई रहांगडाले, गोपाल ठाकुर, स्नेहताई कोल्हे, विवेक मेंढे, सुष्माताई तुमसरे के साथ-साथ गोरेगांव शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here