सांसद प्रफुल पटेल के हस्ते भव्य रावण दहन होगा संपन्न

0
239

गोंदिया : गोंदिया शहर दशहरा उत्सव समिती व्दारा दशहरे के पवन पर्व पर भव्य रावण दहन का कार्यक्रम मामा चौक, नूतन स्कूल, गोंदिया में उद्घाटक सांसद श्री प्रफुल पटेलजी के हस्ते प्रमुख उपस्थिति श्रीमती वर्षाताई पटेल एवं पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन के प्रमुख उपस्थित्ति में आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर आयोजकों व्दारा श्री राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की आकर्षक झांकिया, मथुरा के श्री राधा कृष्णा नृत्य व् फूलो की होली, जबलपुर का प्रसिद्ध मोर एवं गोड़ा नृत्य का आयोजन किया गया है। इंदौर की भव्य आकर्षक आतिशबाजी का नमूना सादर किया जायेगा। कार्यक्रम मे वीर सैनिक, शासकीय कर्मचारी, व रेल्वे कर्मचारी का सत्कार किया जायेगा, तत्पश्चात ५१ फिट का भव्य रावण दहन किया जायेगा। भव्य रावण दहन कार्यक्रम में बहुसंख्या में पधारकर आयोजन सफल बनाने का आवाहन श्री नानू मुदलियार ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here