Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसामूहिक गौ-हत्या के विरोध में श्री कृष्ण गौरक्षण सभा ने राष्ट्रपति के...

सामूहिक गौ-हत्या के विरोध में श्री कृष्ण गौरक्षण सभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शांतिप्रिय मोर्चे के माध्यम से सैकड़ों गौप्रेमियों ने उपस्थित रहकर दर्शाया विरोध
गोंदिया. सिवनी (म.प्र.) जिले में 19 जून को हुए सामूहिक गौ हत्याकांड के विरोध में श्री कृष्ण गौरक्षण सभा के अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के नेतृत्व में एवं नगर की अनेक प्रमुख सामाजिक संस्थाओं एवं गौप्रेमियों की सैकड़ो की संख्या में उपस्थिती में रविवार सुबह शांतिप्रिय मूक मोर्चा निकाला गया। यह मोर्चा गांधी प्रतिमा से प्रारम्भ होकर गोरेलाल चौक-दुर्गा चौक-चांदनी चौक होते हुए पुनः गांधी प्रतिमा पहुँचा जहाँ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राष्ट्रपति महोदया से आरोपीयों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन श्री कृष्ण गौरक्षण सभा के सहसचिव अपूर्व अग्रवाल ने किया। शासन की ओर से नायब तहसीलदार एवं कार्यकारी दंडाधिकारी प्रकाश तिवारी नें यह ज्ञापन ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल श्री कृष्ण गौरक्षण सभा के सचिव शिव शर्मा,विहिप के देवेश मिश्रा, आरोग्य भारती के डा.प्रशांत कटरे,शिवसेना (उ.बा.ठा.) जिला प्रमुख पंकज यादव सहित प्रमुख संस्थाओ के प्रतिनिधियों नें सभा को संबोधित किया। पश्चात गौमाता को सामूहिक श्रद्धाजंलि दी गई। सभा का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था सहसचिव अपूर्व अग्रवाल नें किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments