Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसिंधी समाज के इष्ट देवता पर टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के...

सिंधी समाज के इष्ट देवता पर टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के पुतले को चपलो की पहनाई माला, मुरदाबाद के लगाए नारे

गोंदिया. सिंधी समाज के लिए और सिंधी समाज के इष्ट देव के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल
के खिलाफ तीव्र आंदोलन करके गोंदिया शहर में एक संकेत दिया गया कि लाख बयानबाजी हो जाए पर बात सिंधी समाज के इष्ट देव के ऊपर आती है तो गोंदिया का सिंधी समाज चुप नहीं बैठता है. आज पूरे सिंधी समाज ने तीव्र आंदोलन करते हुए रैली निकाली और अमित बघेले का पुतला बनाकर उसको जूते चपलों की माला पहना कर पूरे शहर में उसके खिलाफ मुरादाबाद के नारे लगाए और पूरे सिंधी समाज ने अपना रोष व्यक्त किया. इस आंदोलन का एक ही मकसद था के अमित बघेले ने सिंधी समाज के बारे में जो अभद्र बाते कही है, उसके लिए उसको जल्द से जल्द जेल में भेजा जाए और कड़ी से कड़ी करवाई की जाए. इस आंदोलन में समाज के सभी वरिष्ठ, बुजुर्ग, युवा बच्चे व नारी शक्ति ने अपना आंदोलन में गुस्सा दिखाते हुए सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द अमित बघेल पर कार्यवाही करें तथा इस आंदोलन को सफल बनाने में मदद करे.

आंदोलन में युवाओं, वरिष्ठों, बुजुर्गों, बच्चो और महिला शक्ति सबका बराबर का किरदार था. सिंधी जनरल पंचायत गोंदिया और युवाओं के जोश में बब्बु बजाज, अविनाश जयसिंघानी, अनिल ककवानी, दिलीप गोपलानी, श्यामु लालवानी, अनिल हूंदानी, अरून दर्यानी, मनीष वाधवानी, साजन वाधवानी, गुड्डू चांदवानी, सुनील छाबड़ा और अन्य युवा सहित पूरा सिंधी समाज साथ था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments