सिरोली-महागांव के पास भीषण हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

0
459

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के सिरोली-महागांव के पास मोटरसाइकिल और स्कूल बस के बीच भीषण टक्कर होने की घटना 18 जुलाई को सुबह 10.15 बजे के बीच घटित हुई. अर्जुनी मोरगांव में बिजली वितरण विभाग में कार्यरत कर्मचारी हरि कोहरे (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी हीराबाई कोहरे (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं.
महागांव निवासी हरि कोहरे विद्युत वितरण परेशान 132 अर्जुनी मोरगांव में कार्यरत थे. उसका गांव पास में होने के कारण वह रात के समय ड्युटी करता था. अभी खरीफ का मौसम चल रहा है. वह खेत में अपने पत्नी के साथ धान की रोपाई के अर्जुनी मोरगांव से महागांव की ओर जा रहा था. इसी बीच राधिका पेट्रोल पंप सिरोली के पास स्कूल बस क्र. एमएच 35 – एजे 3634 व उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी हीराबाई गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पत्नी पर ग्रामीण अस्पताल अर्जुनी मोरगांव में इलाज चल रहा है. लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here