गोंदिया. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार के संबंध में किए गए कथित आपत्तिजनक व अपमानजनक बयान के विरोध में बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की गोंदिया ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया.

गोंदिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सांसद प्रफुल पटेल और सांसद राजेंद्र जैन के निर्देशानुसार एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कथित बयान के खिलाफ निषेध आंदोलन किया. एनसीपी नेताओं ने कहा कि प्रगतिशील महाराष्ट्र में महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. उनका कहना था कि यह केवल सुनेत्रा पवार का नहीं, बल्कि राज्य की सभी महिलाओं का अपमान है. पार्टी ने कांग्रेस से इस कथित टिप्पणी के लिए महाराष्ट्र की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Home Uncategorized सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन, कांग्रेस...



