सेंधमारी का आरोपी गिरफ्तार, 34,680 रु. का माल जब्त

0
234

गोंदिया. सालेकसा तहसील के असईटोला में एक घर से नकद व आभूषण चुराने वाले आरोपी को सालेकसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से कुल 34 हजार 680 रु. का माल जब्त किया गया है. आरोपी का नाम गोबरीटोला, पांढरी निवासी विष्णू दयालू मच्छिरके (27) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, सालेकसा तहसील के असइटोला निवासी फिर्यादी मीरा फुलचंद दमाहे (39) के घर से अज्ञात व्यक्ति ने 10 हजार रु. नकद व सोने के आभूषण ऐसा कुल 37 हजार 680 रु. का माल चुरा लिया था. जिसकी शिकायत सालेकसा थाने में की गई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी बीच मिली गुप्त जानकारी के आधार पर गोबरीटोला, पांढरी निवासी आरोपी विष्णू दयालू मच्छिरके (27) को हिरासत में लिया गया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबुल किया. आरोपी के पास से 7 हजार रु. नकद व सोने के आभूषण ऐसा कुल 34 हजार 680 रु. का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के निर्देश व पुलिस निरीक्षक भूषण बुराडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक श्यामकुमार डोंगरे, पुलिस नायक निमजे, सिपाही आशिष जांभुलकर, दिनेश गौतम व मनोज गौतम ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here