स्थानीय अपराध शाखा ने मोटरसाइकिल चोर को दबोचा

0
161

गोंदिया. स्थानिय अपराध शाखा की टीम ने गंगाझरी थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम कोहका निवासी आकाश कंसरे बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा की टीम गंगाझरी थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान गुप्त जानकारी मिली कि कोहका निवासी आरोपी आकाश कंसरे चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के इरादे से निलागोंदी गांव में घुम रहा है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने निलागोंदी से धापेवाड़ा मार्ग पर आरोपी आकाश कंसरे को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने साथीदार कोचेवाही निवासी राज कांबले के साथ ग्राम टेमनी से मोटरसाइकिल चोरी करने का अपराध कबुल किया. आरोपी के पास से 20 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की गई. आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी आकाश कंसरे व राज कांबले को ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में हवलदार संजय चव्हाण, दीक्षितकुमार दमाहे, सुबोधकुमार बिसेन, सिपाही दुर्गेश पाटिल, छगन विठ्ठले, राकेश इंदुरकर, राम खंदारे ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here