स्लैब गिरने से युवा मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल, गोरेलाल चौक परिसर की घटना

0
812

गोंदिया. शहर के गोरेलाल चौक में कपड़ा दुकानदार की स्लैब का काम करते समय अचानक स्लैब का कुछ हिस्सा गिरने से एक युवा मजदूर की मौत हो गई व एक गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.30 बजे घटित हुई. मृत युवक का नाम बिरसी/कामठा निवासी अक्षय पाचे (25) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 1 अक्टूबर को शहर के गोरेलाल चौक में स्लैब का काम चल रहा था. इसी बीच दोपहर करीब 12.30 बजे स्लैब का कुछ हिस्सा गिर गया. जिसमें दबकर अक्षय पाचे की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है. कंत्राटदार का नाम जैन बताया गया है. मृतक के परिवार ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here