स्व. सुंदरलालजी यादव व स्व. मुन्नालालजी यादव की स्मृति में ‘विराट आमदंगल’ और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0
224

गोंदिया. गोंदिया के सुप्रसिद्ध पहलवान स्व. सुंदरलालजी यादव इनकी पावन स्मृति में इस वर्ष भी जनसेवा और खेल के संगम का एक भव्य आयोजन किया गया गोंदिया जिला कुस्तीगीर संघ, श्री दुर्गा मंडल, सुंदरम् बहुउद्देशीय संस्था और बापुजी व्यायाम शाला के संयुक्त तत्वावधान में आगामी २५ और २६ दिसंबर को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

नि:शुल्क नेत्र व आरोग्य शिविर
कार्यक्रम के पहले दिन, गुरुवार २५ दिसंबर को सुबह ११ बजे से कृष्णापुरा वार्ड स्थित यादव चौक में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच, ऑपरेशन और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
इस शिविर के उद्घाटन तहसीलदार शमशेरजी पठान ,जबकि अध्यक्षता डी.एन. शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ. कुष्माकर घोरपडे व शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज गिरी और डॉ. नोव्हीलजी ब्राम्हणकर जैसे वरिष्ठ चिकित्सक इन्होंने अपनी सेवाएं दिए.

‘विराट आमदंगल’ का रोमांच
खेल प्रेमियों के लिए शुक्रवार, २६ दिसंबर को दोपहर २ बजे से दरगाह के पास, कृष्णापुरा वार्ड में ‘विराट आमदंगल’ (कुश्ती प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया था । इस दंगल में छत्तीसगढ़ी ,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली,इंदौर,के पहलवानों ने अपना हुनर दिखाया जिसमें सेमीफाइनल शिवा पहलवान छिंदवाड़ा इन्होंने प्राप्त किया वही फाइनल बराबरी रहा जिसमें दोनों पहलवानों को विजय राशि व ट्राफी मा.किशोर पर्वते गोंदिया पोलिस निरीक्षक इनके प्रदान की गई।
उद्घाटन जिला क्रीडाधिकारी ए. बी. मरस्कोले और कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर पुलिस निरीक्षक किशोरजी पर्वते साहेब इन्होंने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष सचिन भाऊ शेंडे और होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. राजेश हत्तीमारे उपस्थित थे। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने आम दंगल रोमांचक मुकाबला देखा।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here