हथियार दिखाकर लुटने वाले दो आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा ने दबोचा

0
234

गोंदिया. राजनांदगांव (छ.ग) जिले के डोंगरगांव के तुमडीबोड निवासी सुरज जग्गु यादव (30) राजनांदगांव जाने के लिए एक बिना क्र. की बोलेरो पीकअप वाहन से लिफ्ट लेकर बैठ गया. इसी दौरान देवपायली गांव के पास वाहन चालक व उसके साथी ने उसे तिक्ष्ण हथियार दिखाकर उससे 12 हजार रु. लुट लिए. इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा ने दो आरोपियों को रायपुर जिले के ग्राम बरौंदा से गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम बुलढाणा जिले के जलगांव निवासी बादल रतनसिंग सोलंकी (21) व गोपाल मंगलसिंग राठोड (37) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार फिर्यादी सुरज जग्गू यादव ने राजनांदगांव जाने के लिए एक बिना क्र. के वाहन से लिफ्ट ली. इसी बीच 14 फरवरी की रात करीब 1.15 से 1.30 बजे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर स्थित ग्राम देवपायली नाले के पास फिर्यादी के गले पर तिक्ष्ण हथियार रखकर उसके जेब से 12 हजार रु. लुट लिए व वाहन से उसे बाहर धकेल दिया. फिर्यादी की शिकायत पर डुग्गीपार पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठों के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर व पुलिस टीम ने घटनास्थल को भेंट देकर घटनाक्रम जाना. इसी बीच गुप्त जानकारी मिली कि टोल नाके पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सदिंग्ध वाहन व आरोपियों का पता लगाया गया. बुलढाणा जिले के जलगांव निवासी आरोपी बादल सोलंकी (21) व गोपाल राठोड (37) को रायपुर जिले के ग्राम बरौंडा से हिरासत में लिया गया. उनकी गहनता से पुछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबुल किया. आरोपियों के पास से महिंद्रा बोलेरो पीकअप वाहन जब्त कर लिया गया है तथा आरोपियों को डुग्गीपार पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, हवलदर इंद्रजीत बिसेन, सुबोध बिसेन, दुर्गेश तिवारी, सिपाही अजय रहांगडाले, राम खंदारे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here