हर वर्ष पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से मुस्लिम समाज के १०वीं-१२वीं के मेघावी छात्रों को दिया जाएंगे सिल्वर मैडल

0
31

ग्राम चंगेरा स्थित हजरत अब्दुल्ला गयबी शाह बाबा रहमतुल्लाह अलेह के सालाना उर्स के संगीतमय कव्वाली का विशाल अग्रवाल ने किया शुभारंभ
गोंदिया. ग्राम चंगेरा स्थित हजरत अब्दुल्ला गयबी शाह बाबा रहमतुल्लाह अलेह के सालाना उर्स के मुबारक मौके पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से विशाल अग्रवाल ने आयोजित संगीतमय कव्वाली कार्यक्रम का शुभारंभ किया, सभी अकिदतमंदो को उर्स की मुबारक बाद दी एवं इस्तबाल किया। इस अवसर पर उन्होंने हजरत की पाक दरगाह पर चादर चढाकर सभी की खुशाहाली की दुआ मांगी।
पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से गोंदिया तालुके में मुस्लिम समाज के १०वीं एवं १२वीं में सर्वाधिक अंक लानेवाले प्राविण्य प्राप्त विद्यार्थियों को सिल्वर मैडल देने की घोषणा : इस अवसर पर विशाल अग्रवाल ने मुस्लिम समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार और प्रोत्साहन की दृष्टि से, आगामी उर्स से गोंदिया तालुके में मुस्लिम समाज के १०वीं एवं १२वीं में सर्वाधिक अंक लानेवाले प्राविण्य प्राप्त विद्यार्थियों को एक-एक सिल्वर मैडल प्रतिवर्ष देने की घोषणा पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से की। प्रमुख रुप से ज. नन्हेबाबा साहब, गोंदिया डिस्ट्रीक्ट को-ऑपरेटिव बैंक संचालक केतन तुरकर, तहसीलदार समेशर पठान, रावणवाड़ी पुलिस निरीक्षक रामदास सेवते, नगराध्यक्ष सचिनभाऊ शेंडे, कॉग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अशोक (गप्पु) गुप्ता, पुर्व जिप सदस्य अर्जुन नागपुरे, आशिष नागपुरे, पुर्व जिप सदस्य नरेन्द्र तुरकर, हरिभाऊ चौधरी, ओमकार नागपुरे, अज्जुभाई, अजिम पटेल, असलमभाई सैय्यद, बाबा गनीभाई, भादुभाई, अहमद मनियार, अबरारभाई, बाबा मिस्त्री, पूर्व जि.प. सदस्य रुदसेन खांडेकर, सतोना सरपंच संदिप तुरकर, चंगेरा सरपंच लालसिंग पंधरे, उपसरपंच नाजमा एम. खान, पुलिस पाटील अतिक खान, मनीष मेश्राम, राहुल वंजारी, कोरणी उपसरपंच सचिन मेश्राम, सरफराज गोंडिल, मकसूदभाई, ग्यानचंद जमाईवार, सामाजिक कार्यकर्ता राजाभोज, दरगाह कमेटी के सरपरस्त ज.आबिदभाई खान, ज. जलिल खान प्यारेभाई, अध्यक्ष सुभान खान, उपाध्यक्ष आकीब खान, सचिव जाकीर खान, महासचिव नफिल खान, कोषाध्यक्ष इमरान अली, रामकिशोर बिजेवार सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here