हिरकणी बस की साइकिल सवार को टक्कर, मौके पर मौत, डव्वा की घटना

0
64

गोंदिया. नागपुर से गोंदिया की ओर आ रही महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की हिरकणी बस ने शुक्रवार रात डव्वा गांव के समीप एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 8 बजे डुग्गीपार थाना क्षेत्र के डव्वा चौक स्थित पानी की टंकी के सामने नागपुर-गोंदिया मार्ग पर यह हादसा हुआ. नागपुर से गोंदिया की ओर जा रही हिरकणी बस क्र. एमएच 09 – ईएम 1870 ने पीछे से साइकिल सवार चुडूरका (डव्वा) निवासी देवचंद भैयालाल भांडे (57) को टक्कर मार दी. बताया गया कि देवचंद भांडे डव्वा में चौकीदार के रूप में कार्यरत था. वे रोज की तरह अपने गांव से साइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी बीज तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल ग्रामीण अस्पताल, सड़क अर्जुनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिर्यादी अजीत ज्ञानीराम कालसर्पे (27) की शिकायत पर डुग्गीपार पुलिस ने परसवाड़ा निवासी बस चालक कीर्तीकुमार सुखराम नागपुरे (49) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच हवलदार आनंदराव इस्कापे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here