Thursday, April 16, 2026
Google search engine
HomeUncategorized1.46 लाख रु. की एमडी ड्रग्स जब्त, आरोपी गिरफ्तार

1.46 लाख रु. की एमडी ड्रग्स जब्त, आरोपी गिरफ्तार

गोंदिया. जिले में ड्रग नेटवर्क मजबूत होता जा रहा है. इसे रोकने के लिए गोंदिया पुलिस ने कमर कस ली है और शहर के सुंदरनगर परिसर में पुलिस ने खतरनाक ड्रग मेफेड्रोन (एमडी) बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी से 7.310 ग्राम ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1 लाख 46 हजार 200 रु. बताई गई है. आरोपी का नाम सुंदरनगर निवासी तौसीफ उर्फ पीरू मुस्ताक शेख (24) बताया गया है.
शहर और जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ गई है. गोंदिया पुलिस ने तस्करी पर नकेल कसने और नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कमर कस ली है. स्थानीय अपराध शाखा की टीम रविवार को जिले में अपराध रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी. इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि एक युवक सुंदरनगर परिसर में एमडी पाउडर लेकर घूम रहा है और उसे बेचने की फिराक में है. सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में पुलिस ने सुंदरनगर परिसर में जाल बिछाया. इसी दौरान, पुलिस ने तौसीफ उर्फ पीरु को उसके घर के सामने सड़क पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ लिया. पंच के समक्ष तलाशी लेने पर उसकी जेब से दो पारदर्शी प्लास्टिक की जिपर वाली थैलियां मिलीं. यह स्पष्ट था कि इन थैलियों में सफेद रंग का एमडी नशीला पदार्थ था. पुलिस ने 7.310 ग्राम एमडी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, हवलदार संजय चव्हाण, सहायक फौजदार राजु मिश्रा, हवलदार सुजीत हलमारे, सोमेंद्रसिंग तुरकर, सिपाही छगन विठ्ठले, राकेश इंदुरकर, सुनील डहाके, संतोष केदार, घनश्याम कुंभलवार ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments