Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorized10 हजार रु. की रिश्वत लेते महिला ग्राम राजस्व अधिकारी एसीबी के...

10 हजार रु. की रिश्वत लेते महिला ग्राम राजस्व अधिकारी एसीबी के शिकंजे में

गोंदिया. गोंदिया के भ्रष्टाचार विरोधी शाखा ने अर्जुनी मोरगांव तहसील में महिला ग्राम राजस्व अधिकारी को 10 हजार रु. की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा. आरोपी राजस्व अधिकारी का नाम गायत्री बोरकर (41) बताया गया है. इस कार्रवाई राजस्व विभाग में हडकंप मच गया है.
एसीबी विभाग की दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का ईंट भट्टे का व्यवसाय है और मिट्टी खुदाई के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ग्राम राजस्व अधिकारी गायत्री बोरकर ने उससे 37,000 रु. की रिश्वत मांगी थी. इसमें से उसने 12 मार्च को पहले ही 10,000 रु. ले लिए थे, जबकि बाकी रकम देने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था. शिकायतकर्ता को बाकी की राशि देने की इच्छा नहीं थी. इसलिए उसने एसीबी विभाग, गोंदिया में शिकायत दर्ज कराई. जिसके अनुसार, टीम ने 23 मार्च को अर्जुनी मोरगांव में जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान, जैसे ही आरोपी ने 10,000 रु. की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी की जांच के दौरान रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया. आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. महिला आरोपी होने के कारण सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 24 मार्च को उसे अर्जुनी मोरगांव थाने में उपस्थित रहने का सुचना पत्र दिया गया. यह कार्रवाई एसीबी पुलिस निरीक्षक उमाकांत उगले, अरविंद राऊत, सहायक फौजदार चंद्रकांत करपे, हवलदार संजय बोहरे, मंगेश काहालकर, पुलिस नायक संतोष शेंडे, अशोक कापसे, संतोष बोपचे, प्रशांत सोनवने, कैलाश काटकर, संगिता पटले, रोहिणी डांगे, दीपक बाटबर्वे ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments