12 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, 30 लाख की जेसीबी जब्त, गंगाझरी पुलिस की कार्रवाई

0
7

गोंदिया. गंगाझरी पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर 30 लाख रु. कीमत की चोरी गई जेसीबी मशीन बरामद कर चोरी के मामले का खुलासा किया है. तकनीकी जांच, गुप्त सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई जेसीबी जब्त कर ली है.
जानकारी के अनुसार, बरबसपुरा निवासी फिर्यादी लतीफ उर्फ बंटी मोतीलाल पटले (37) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 30 लाख रु. कीमत की जेसीबी मशीन क्र. एमएच 35-बीसी 1140 इंदोरा-बरबसपुरा मार्ग से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई. शिकायत के आधार पर 11 जुलाई को गंगाझरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक धाराव व डिटेक्शन टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचना तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तांडा निवासी आरोपी नीरज भरतलाल बावने (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने जेसीबी चोरी करने की बात कबुल की. जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गई जेसीबी जब्त की गई. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी गजानन गुल्हाने तथा गंगाझरी के पुलिस निरीक्षक धीरज राजूरकर के मार्गदर्शन में की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here