गोंदिया. ‘नौपता’ को वर्ष के सर्वाधिक तापमान वाले नौ दिनों के रूप में जाना जाता है. नौतपा के पहले ही दिन जिले में सूर्य आग उगलते हुए दिखाई दिया. सोमवार, 25 मई को जिले का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री रिकार्ड किया गया. उल्लेखनीय है कि पिछले आठ दिनों से तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. इसका असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी पड़ रहा है. बढ़ते तापमान ने सोमवार को पिछले 12 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया. साल 2014 में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया था. लेकिन इस वर्ष में करीब 12 साल बाद सोमवार को तापमान 46.1 डिग्री पर पहुंच गया. अगले आठ दिनों में कितना तापमान बढ़ेगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है.
पिछले वर्ष मानसून सीजन में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी. इसलिए, गर्मियों में तापमान कम रहने का अनुमान लगाया गया था. लेकिन इस वर्ष मार्च महीने से ही भीषण गर्मी बढ़ गई है. मई में गर्मी ने कहर बरपाया. पिछले तीन-चार दिनों से गोंदिया जिले में सूरज झुलसाने लगा है और गर्मी ने पिछले 12 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2014 में गोंदिया जिले का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. फिर, करीब 12 वर्षों के बाद इस वर्ष 25 मई को तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस भयानक गर्मी के कारण पूरे गोंदिया जिले का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की पुरजोर अपील की है. बढ़ते तापमान के कारण अर्जुनी मोरगांव तहसील के देवलगांव के एक खेत मजदूर की मौत हो गई है. अनुमान है कि गर्मी और भीषण होगी. तेज धूप में बाहर निकलना खतरनाक है, लेकिन मेहनती लोगों को काम के लिए बाहर जाना पड़ता है. इसलिए हर कोई चाहता है कि गर्मी के चार महीने जल्द से जल्द खत्म हो जाएं. साथ ही मई की गर्मी भी झुलसाने वाली है. घर से बाहर निकलते ही गर्मी से शरीर का जलने लगता है, कई बार हर कोई घर पहुंचना चाहता है. मई सबसे गर्म महीना होता है. वहीं नौतपा इसी महिने में आता है और नौ दिनों की अवधि तक रहता है. इन नौ दिनों में गर्मी की तपिश सबसे अधिक होती है. यानी कहा जाता है कि गर्मी के चार महीनों की गर्मी की भरपाई इन नौ दिनों में हो जाती है. इसीलिए नौतपा कहते ही शरीर से पसीना निकलने लगता है. अगले आठ दिन गर्म रहने वाले हैं. लेकिन, इस वर्ष जहां मई का महीना अच्छी तरह गर्म हो गया है, वहीं बीच-बीच में बादल छाए हुए हैं और बेमौसम बारिश हो रही है, इसलिए हर कोई भगवान से प्रार्थना कर रहा है कि इस वर्ष की गर्मी बारिश में दूर हो जाए.
12 वर्ष बाद टूटा जिले का रिकॉर्ड, तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस
RELATED ARTICLES






