151 विवाहित जोड़ों ने की बाबा महाकाल की महाआरती

0
206

गोंदिया. जय श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में 1 जनवरी की पूर्व संध्या पर रेलवे तालाब टेकरी स्थित घाट वाले हनुमान मंदिर परिसर में बाबा महाकाल की सामूहिक महाआरती का भव्य और दिव्य आयोजन हुआ. मंगल कामनाओं के साथ 151 विवाहित जोड़ों ने भगवान शिव को जगाने वाली पावन महाआरती में सहभाग लिया और नववर्ष 2026 के लिए सुख, शांति. मान्यता है कि महाकाल की महाआरती से नकारात्मक शक्तियों का क्षय होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसी आस्था के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में आयोजन स्थल पर उपस्थित थे.

इस महाआरती के लिए मंदिर परिसर को विशेष आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया. जिससे पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा. दीपों की रोशनी, मंत्रोच्यार और आरती की ध्वनि ने वातावरण को पूर्णतः शिवमय बना दिया. इस दौरान विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, विहिंप जिला अध्यक्ष भीकमचंद शर्मा, बजरंग दल के देवेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने महाआरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के चरणों में उपस्थिति दर्ज की और नववर्ष के मंगलमय, सुख-शांति व समृद्ध रहने की प्रार्थना की. पंडित संदीपकुमार पांडे ने वैदिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए बाबा महाकाल का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन व महाआरती संपन्न कराई. उल्लेखनीय है कि शास्रों में महाकाल मंगलनाथ की महाआरती को नकारात्मक व विनाशकारी प्रभावों को शांत कर सकारात्मक ऊर्जा के विस्तार का माध्यम माना गया है. इसी विश्वास के साथ आयोजित कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

महा जागरण ने बांधा समां
धार्मिक भजनों पर आधारित महाकाल जागरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक महाकाल की आराधना की. सफलतार्थ श्री महाकाल सेवा समिति व जय श्री महाकाल महिला समिति के पदाधिकारियों व संयोजक लोकेश (कल्लू) यादव ने प्रयास किए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here