गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने 11 दिसंबर को मोटरसाइकिल चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 लाख 95 हजार रु. कीमत के 16 मोटरसाइकिल जब्त की है. आरोपियों का नाम गोंदिया के श्रीनगर निवासी योगेश राजकुमार मुरादवानी (40) व गौतमनगर निवासी विलास घनश्याम मानकर (23) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव तहसील के मुरदोली निवासी फिर्यादी देवेंद्र हरिराम रुखमोडे (40) अपने परिवार के साथ ससुराल गया था. इसी बीच उसकी 50 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपियों ने चुरा ली. जिसकी शिकायत गोरेगांव थाने में की गई. जिसकी तलाश स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारी व अंमलदार कर रहे थे. इसी बीच जानकारी मिली कि श्रीनगर निवासी आरोपी योगेश मुरादवानी व गौतमनगर निवासी विलास मानकर ने मोटरसाइकिल चुराई है. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने दोनों आरोपियों को श्रीनगर से हिरासत में लिया. उनकी गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गोंदिया, भंडारा, नागपुर, बालाघाट, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग से 16 मोटरसाइकिल चुराई है. पुलिस ने उनके पास से कुल 12 लाख 95 हजार रु. कीमत की 16 मोटरसाइकिल जब्त की है. आरोपियों को गोरेगांव पुलिस को सौंप दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार राजू मिश्रा, हवलदार सुबोधकुमार बिसेन, संजय चव्हाण, राजकुमार खोटेले, दिक्षीतकुमार दमाहे, सुजित हलमारे, इंद्रजित बिसेन, भोजराज बहेकार, राकेश इंदुरकर, छगन विठ्ठले, सिपाही संतोष केदार, दुर्गेश पाटिल, कुंभलवार, राम खंदारे ने की है.
16 मोटरसाइकिल सहित अंतरराज्यीय गिरोह के दो चोर अरेस्ट, 12 लाख 95 हजार रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






