गोंदिया. मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान के तहत, प्रसिद्ध सिने अभिनेता संदीप पाठक मंगलवार, 17 मार्च को गोंदिया जिले की चार ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे और ग्रामवासियों से संवाद साधेंगे. इनमें अर्जुनी मोरगांव तहसील में सिरेगांव बांध, सड़क अर्जुनी तहसील में कोंकणा जमी, सालेकसा तहसील में भजेपार और गोंदिया तहसील में गंगाझरी ग्राम पंचायतें शामिल हैं.
मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को 6 करोड़ रु. तक के पुरस्कार मिल सकेंगे. इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने अभियान में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता पैदा करने के लिए कई गतिविधियों के साथ-साथ ‘सेलिब्रिटी’ विजिट कार्यक्रम भी आयोजित किया है. फिल्म एक्टर संदीप पाठक के ग्राम पंचायत दौरे पर ग्राम पंचायत सिरेगांवबांध में अर्जुनी मोरगांव व सड़क अर्जुनी, ग्राम पंचायत भजेपार में पंचायत समिति सालेकसा, आमगांव व देवरी तो ग्राम पंचायत गंगाझरी में पंचायत समिति गोंदिया, तिरोड़ा, गोरेगांव के सरपंचों की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई है. इस कार्यशाला में संदीप पाठक सरपंचों से बातचीत करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन करेंगे. इस बीच, वे गांव में लागू की गई विशेष पहल को भेंट देकर निरीक्षण करेंगे. उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी मधुकर वासनिक ने कहा है कि सेलिब्रिटी के दौरे को लेकर गांव में स्वास्थ्य शिविर, टैक्स शिविर, पेड़ लगाने और जनभागीदारी जैसी विभिन्न उपक्रम करने के निर्देश दिए गए हैं.
17 को अभिनेता संदीप पाठक देंगे जिले के चार ग्राम पंचायतों को भेंट
RELATED ARTICLES






