Monday, May 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorized20 वर्षों से सिंचाई के लिए तरस रहे किसानों को बड़ी राहत,...

20 वर्षों से सिंचाई के लिए तरस रहे किसानों को बड़ी राहत, गुदमा माइनर पर नए निर्माण से 90 एकड़ जमीन को मिलेगा भरपूर पानी : विधायक विनोद अग्रवाल

अंभोरा में जीर्ण पत्थर के सुपर पैसेज की जगह नए निर्माण हेतु विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते भूमिपूजन संपन्न
नए सुपर पैसेज के निर्माण से रुकेगा पानी का भारी अपव्यय, खेतों तक पहुँचेगा पर्याप्त पानी
गोंदिया. गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र गाँव गुदमा में पिछले 20 वर्षों से गर्मी के मौसम में सिंचाई के जल के लिए तरस रहे किसानों को अब विधायक विनोद अग्रवाल के ततपरता से नई उम्मीद मिलने जा रही है। यहां गुदमा माइनर के माध्यम से किसानों को गर्मी की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था, जिससे खेती प्रभावित हो रही थी। किसानों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए गुदमा माइनर पर नए निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक विनोद अग्रवाल के शुभ हाथों संपन्न हुआ।

जानकारी के तहत, गुदमा माइनर पर मुख्य बांध का निर्माण पूरा हो चुका है। यह माइनर लगभग 500 मीटर लंबा है, जिसके अंतर्गत 90 एकड़ सिंचाई क्षेत्र शामिल है। इस माइनर के पूर्ण होने से आगामी वर्ष से क्षेत्र के किसानों को गर्मी के मौसम में भी सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, अंभोरा गाँव स्थित ये पुराना सुपर पैसेज (पत्थर) निर्माण का था, जो समय के साथ अत्यंत खराब और जीर्ण अवस्था में पहुंच चुका था। इसके कारण पानी का भारी अपव्यय हो रहा था तथा सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। किसानों द्वारा लगातार नए और मजबूत निर्माण की मांग की जा रही थी। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नए सुपर पैसेज निर्माण कार्य को शुरू कर किसानों को राहत देने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा, नए निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद पानी के लीकेज पर रोक लगेगी तथा किसानों को सिंचाई के लिए समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। आधुनिक तकनीक के उपयोग से तैयार होने वाला यह नया स्ट्रक्चर लंबे समय तक टिकाऊ हो इस हेतु निर्माण के निर्देश दिए गए है। इन दोनों कार्य के शुभारंभ से गुदमा, अंभोरा एवं आसपास के क्षेत्र के किसानों में उत्साह का वातावरण है। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था और खेती को बड़ा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक, किसान, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

अंभोरा में नए सुपर पैसेज निर्माण की शुरुवात
इसके अलावा अंभोरा गांव के समीप किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी विधायक विनोद अग्रवाल ने पूर्ण करने का प्रयास किया है। क्षेत्र में स्थित पुराने और जर्जर पत्थर के सुपर पैसेज के स्थान पर नए निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments