गंगाझरी पुलिस की कार्रवाई
गोंदिया : गंगाझरी पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं को कत्ल के लिए ले जा रहे कंटेनर पर कार्रवाई कर 31 पशुओं सहित 25 लाख 16 हजार का माल जब्त किया है.
पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के आदेश से उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील ताजने के नेतृत्व में गंगाझरी थाने के कर्मचारी अवैध धंधों के खिलाफ विशेष छापेमारी कर रही है. इसी बीच 21 जून की सुबह 2 बजे गंगाझरी के थानेदार महेश बंसोड को सूचना मिली की एक कंटेनर में पशुओं के कत्ल के लिए ले जा रहे है. सूचना के तहत पुलिस ने डोंगरगांव से सुखदेवटोली मार्ग पर स्थित राइस मिल के सामने एक कंटेनर रोका. कंटेनर के पिछले हिस्से में कुल 31 पशुओं को बिना चारे और पानी के रखा गया था. चालक के पास इस संबंध में कोई लाइसेंस नहीं था. पुलिस ने 3 लाख 16 हजार के 31 पशुओं व 22 लाख रु. का कंटेनर ऐसा कुल 25 लाख 16 हजार का माल जब्त किया. 31 पशुओं की सुरक्षा व उनके चारे की व्यवस्था के लिए भंडारा स्थित ध्यान फाउंडेशन गौशाला में भर्ती कराए गए है. उक्त मामले में आरोपी नवाज नगर नागपुर निवासी अब्दुल रजीक अब्दुल गफ्फार (45), गोंदिया जिले के चंगेरा निवासी सादिक हिदायन खान (45) के खिलाफ गंगाझरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के आदेश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील ताजने के मार्गदर्शन में गंगाझरी के थानेदार महेश बंसोडे, सहायक पुलिस निरीक्षक पोपट टिलेकर, पुलिस उपनिरीक्षक पराग उल्लेवार, हवलदार राकेश भुरे, शामकुमार देशपांडे, पुलिस नायक हरिश कटरे, सिपाही हरिकिशन भेलावे, जितेंद्रसिंग बघेल, राजेश राऊत ने की.
31 पशुओं सहित 25.16 लाख का माल जब्त
RELATED ARTICLES






