48 नागरिक पहुंचे नगर परिषद अध्यक्ष शेंडे के जनता दरबार में शिकायते लेकर

0
176

गोंदिया. गोंदिया नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव जीतते ही नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने प्रत्येक माह की 15 तारीख को जनसंवाद बनाम जनता दरबार कार्यक्रम की घोषणा की थी, और बतौर नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे ने नगर परिषद अध्यक्ष बनने के बाद लगातार तीसरे महीने भी जनसंवाद कार्यक्रम नगर परिषद के सभागार में
आयोजित किया, जहां पर नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों व कर्मठ पार्षदों की उपस्थिति में प्रत्येक नागरिक की बारी बारी से शिकायतें सुनी, आवेदन प्राप्त किये, और प्रत्येक विषय पर तत्काल समाधान के निर्देश देते हुए निराकरण किया। दोपहर 12 बजे से शुरु किया गया जनता दरबार देर शाम तक चलता रहा, तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 लोग अपने आवेदन लेकर पहुंचे थे। सभी को आदरपूर्वक स्थान प्रदान करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे ने सुनवाई की।नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे ने कहा कि गोंदिया शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने का वे भरसक प्रयास कर रहे हैं, साथ ही उनका यह भी प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की नगर परिषद से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण हो सके। सचिन शेंडे ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी समस्याओं के संदर्भ में बेझिझक उन्हें जानकारी दे, आम जनता की सभी समस्याओं का समाधान करने का निश्चित प्रयास किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here