50 हजार की मांग, 10 हजार की रिश्वत लेते हुए राजस्व सहायक एसीबी की जाल में फंसी

0
501

गोंदिया. शहर के जयस्तंभ चौक में स्थित तहसील कार्यालय के राजस्व सहायक शालू कमलेश कावले (38) को 10 हजार रु. की रिश्वते लेते हुए एसीबी विभाग ने रंगेहाथ पकड़ा.
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता भारतीय नौसेना का पूर्व सैनिक तथा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपीक है. उन्होंने पूर्व सैनिक के रूप में सरकार से मिली सिलिंग की जमीन को अपने नाम करने के लिए गोंदिया के तहसीलदार को आवेदन दिया था. 16 जून को एसीबी कार्यालय, गोंदिया में शिकायत प्राप्त हुई कि राजस्व सहायक शालू कावले ने उक्त आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए 50 हजार रु. रिश्वत की मांग की. सत्यापन के दौरान पता चला कि संबंधित कर्मचारियों ने 50 हजार रु. की मांग की थी. एसीबी ने बताया कि 10,000 रु. पहले और बाकी 40,000 रु. काम पूरा होने के बाद देने की बात तय हुई थी. इसके बाद एसीबी ने 17 जून को जाल बिछाया. इस कार्रवाई में शालू कावले को शिकायतकर्ता से 10,000 रु. की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया. आरोपी की तलाशी के दौरान रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई. साथ ही आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. यह कार्रवाई एसीबी पुलिस उपअधीक्षक निलेश लोधी, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रकांत करपे, हवलदार संजयकुमार बोहरे, मंगेश काहालकर, संतोष शेंडे, संतोष बोपचे, अशोक कापसे, प्रशांत सोनवने, कैलास काटकर, दीपक बाटबर्वे, रोहिणी डांगे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here