गोंदिया. यात्रियों की सुविधा व स्टेशन के अधोसंरचना विकास कार्यों के अंतर्गत प्लेटफॉर्म क्र. 3 के विघटन का कार्य किया जा रहा है. इस कार्य के चलते कुल 52 ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया गया है. प्राप्त विवरण के अनुसार, पूर्व में प्लेटफॉर्म क्र. 3 से संचालित होने वाली ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म क्र. 1 व 2 पर स्थानांतरित किया गया है.
ट्रेन क्र. 18109 को प्लेटफार्म 2 पर, ट्रेन क्र. 18239 को 1, ट्रेन क्र. 22647 को 2, ट्रेन क्र. 12860 को 2, ट्रेन क्र. 68861 को 1, ट्रेन क्र. 12768 को 2, ट्रेन क्र. 12870 को 2, ट्रेन क्र. 22974 को 2, ट्रेन क्र. 22894 को 2, ट्रेन क्र. 22512 को 2, ट्रेन क्र. 68811 को 2, ट्रेन क्र. 68813 को 2, ट्रेन क्र. 20813 को 2, ट्रेन क्र. 22846 को 2, ट्रेन क्र. 20822 को 2, ट्रेन क्र. 68741 को 2, ट्रेन क्र. 18030 को 2, ट्रेन क्र. 20825 को 1, ट्रेन क्र. 12810 को 1, ट्रेन क्र. 12102 को 1, ट्रेन क्र. 12906 को 1, ट्रेन क्र. 22906 को 1, ट्रेन क्र. 12843 को 2, ट्रेन क्र. 22827 को 2, ट्रेन क्र. 20861 को 2, ट्रेन क्र. 12994 को 2, ट्रेन क्र. 13425 को 2, ट्रेन क्र. 22815 को 2, ट्रेन क्र. 22367 को 2, ट्रेन क्र. 12130 को 2, ट्रेन क्र. 12152 को 2, ट्रेन क्र. 20857 को 1, ट्रेन क्र. 12146 को 1, ट्रेन क्र. 22940 को 1, ट्रेन क्र. 20823 को 1, ट्रेन क्र. 12849 को 1, ट्रेन क्र. 20918 को 1, ट्रेन क्र. 12834 को 1, ट्रेन क्र. 19022 को 1, ट्रेन क्र. 12441 को 1, ट्रेन क्र. 58206 को 2, ट्रेन क्र. 12772 को 1, ट्रेन क्र. 12855 को 1, ट्रेन क्र. 22847 को 2, ट्रेन क्र. 12812 को 2, ट्रेन क्र. 12880 को 2, ट्रेन क्र. 20845 को 2 व ट्रेन क्र. 20843 को प्लेटफार्म 2 पर स्थानांतरित किया गया है. इन परिवर्तनों के तहत अधिकांश ट्रेनों को प्लेटफॉर्म क्र. 2 तथा कुछ ट्रेनों को प्लेटफॉर्म क्र. 1 पर संचालित किया जाएगा. यह व्यवस्था ट्रेनों के सुरक्षित व सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे स्टेशन पर पहुंचने के पश्चात उद्घोषणा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड व रेलवे कर्मचारियों द्वारा दी जा रही जानकारी पर ध्यान दें और उसी के अनुसार अपने प्लेटफॉर्म का चयन करें.
52 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन, प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 के विघटन का कार्य
RELATED ARTICLES






