विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों की बैठक
गोंदिया. 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस जिला स्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जिले के विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गोंदिया शिक्षक सोसायटी में नेशनल आदिवासी पिपल्स फेडरेशन के सचिव दुर्गाप्रसाद कोकोडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी. इस अवसर पर आदिवासी पिपल्स फेडरेशन जिला अध्यक्ष करण टेकाम, गोंडवाना मित्र मंडल अध्यक्ष जी.जी. तोडसाम, नेशनल आदिवासी महिला पिपल्स फेडरेशन अध्यक्ष छाया टेकाम, मुरारी पंधरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
गोंदिया में विश्व आदिवासी दिवस पर ग्रामीण व सभी तहसील स्तर से आदिवासी समाज संगठन, कर्मचारी, विद्यार्थी, महिला, किसान, व्यावसायिक ऐसे 60,000 से 70,000 आदिवासी सामुदायिकों का जमावड़ा कर आदिवासी रैली, संस्कृति, कला, संगीत, वाद्य, नृत्य के साथ आदिवासी दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा. आदिवासी समाज की ओर से नवनियुक्त सांसद डा. एन.डी. किरसान, डा. प्रशांत पडोले का सत्कार, कब्जे, लंबित वन अधिकार पट्टों, गैर-आदिवासी समुदाय को आदिवासी समुदाय द्वारा अतिक्रमण की गई भूमि का पता लगाने और उसे समुदाय को वापस दिलाने, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी महिलाओं का शोषण, किसानों की लूट, कर्मचारियों के साथ अन्याय, बेरोजगारों की समस्या, छात्रों का शोषण, जल, जंगल और जमीन से बेदखली, झूठे दस्तावेजों से आदिवासी बेरोजगारों के हक पर डाका डालने वाले फर्जी लुटेरों का गिरोह, गतिरोध बहुसंख्यक पदों पर भर्ती, ऐसे कई विषयों पर चर्चा की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से पिछले 5 से 10 वर्षों में आदिवासी समाज की समस्याओं, लड़ाई की सफलता-असफलता और कानूनी मुद्दों को जानकर अगली लड़ाई का निर्धारण करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर जगदीश मडावी, प्रमिला सिंद्राम, शिला उइके, अनिल वट्टी, पी.बी. टेकाम, राहुल येल्ले, नीलकंठ चिचाम, शामराव उइके, संगीता पुसाम, दिलीप धुर्वे, लक्ष्मण पंधरे, भाग्यश्री सयाम, ममता नागभिरे, डिलेश्वरी मरस्कोल्हे, नंदकिशोर उइके, जितेंद्र तुमडाम, राजकुमार गेडाम, बारेलाल वरखडे, मधुसूदन उइके, टी.जी. कोडापे, योगेश इलपाचे, दिनेश मडावी, लोकेश वट्टी, खुशरंग भलावी, रविद्र किरसान, राजकुमार टालटे, राकेश कुंभरे, प्रल्हाद टेकाम, मनोहर मडावी, संतोष मडावी, बाबुलाल मडावी आदि उपस्थित थे. संचालन अनिल वट्टी ने किया व आभार नीलकंठ चिचाम ने माना.
9 अगस्त को जिले में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा : करण टेकाम
RELATED ARTICLES






