जिला अध्यक्ष करण टेकाम ने अधिवेशन मुंबई में सभी वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की भेट
गोंदिया. 9 अगस्त जागतिक आदिवासी दिन पूरे महाराष्ट्र में हर्षो उल्हास से मनाए जाएं, आदिवासी समाज बहुत ही पिछड़ा हुआ घटक है. मूलभूत सुविधाओं से दूर, शिक्षा के छेत्र में दूर, उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं हो पाता, रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं होते. इसी के चलते महाराष्ट्र के विधान भवन और महाराष्ट्र के मंत्रालय मुंबई में नैशनल आदिवासी पीपल्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष करण टेकाम ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस, आदिवासी विभाग के मंत्री डा. विजयकुमार गावित, विधानसभा के उपसभापति नरहरी झिड़वड, सहकार मंत्री दिलीप वडसे पाटिल, विधान परिषद विधायक आमश्या पाडवी, अशोक उइके, विनोद अग्रवाल, मनोहर चंद्रिकापुरे से विविध मुद्दों पर की चर्चा कर 9 अगस्त जागतिक आदिवासी दिवस पर पूरे महाराष्ट्र में हो शासकीय छुट्टी देने की मांग की.
ज्ञापन में कहा गया कि 9 अगस्त जगतिक आदिवासी दिन पर सरकारी छुट्टी पूरे महाराष्ट्र में लागू की जाए, आदिवासी विद्यार्थियों के लिए जल्द ही सरकारी हॉस्टल का निर्माण करें, पूरे जिले में एक भी आदिवासी समाज का भवन नहीं है, जगह उपलब्ध कराके समाज भवन निर्माण करें. कचारगढ़ भूमि को अ वर्ग का दर्जा प्राप्त हो, आदिवासी भाईयों के वन हक्क के कामकाज में पारदर्शिता लाए. आदिवासी भाई, बहोनों पर हो रहे अत्याचार पर सरकार द्वारा कड़ी से कड़ी करवाई कर के एक्ट्रोसिटी जैसे कानून का सहारा लेकर अरेस्ट किया जाए, सहकार छेत्र में एससी, एसटी में से एक ही व्यक्ति को प्रावधान मिलता है, हमने अपनी बातो में कहा की विशेष आरक्षित एसटी को किया जाए आदि मांगे सामिल है. सभी मंत्रियों ने जल्द ही अमल में सारी बाते रखी जाएंगी, ऐसा आश्वासन दिया. इस अवसर पर नेशनल आदिवासी पीपल्स फेडरेशन के महासचिव दुर्गाप्रसाद कोकोडे, बाबूलाल मडावी, छाया टेकाम, प्रमिला सिंद्रामे, संगीता पुसाम, शिला उईके, घनश्याम तोडसाम, अनिल वट्टी, जगदीश मडावी, पी.बी. टेकाम, राहुल येल्ले, नीलकंठ चिचाम, एड. विवेक धुर्वे, शेखर वाढवे उपस्थित थे.
9 अगस्त जागतिक आदिवासी दिवस पर पूरे महाराष्ट्र में हो शासकीय छुट्टी : करण टेकाम
RELATED ARTICLES






