युवक की मौत पर शिवसैनिकों का गुस्सा फूटा, होर्डिंग बनाने वालों पर दर्ज हो मनुष्यवध का अपराध : मुकेश शिवहरे

0
642

गोंदिया. 18 जून की रात होर्डिंग, बैनर बनाने वालों की गैरजिम्मेदाराना हरकत, बिना अनुमति के इलेक्ट्रिक पोल पर होर्डिंग लगाने और निकालने के दौरान एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना पर शिवसेना ने तीव्र गुस्सा प्रकट करते हुए इस प्रकरण पर होर्डिंग बनाने वालें दोषी व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा मनुष्य वध का अपराध दर्ज करने की मांग की है.
शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने इस प्रकरण बेहद नाराजगी व्यक्त कर होर्डिंग लगाने व बनाने वालों पर गुस्सा प्रकट किया है। मुकेश शिवहरे ने कहा, नगर प्रशासन की लापरवाही, अकर्मण्यता के चलते पूरे शहर में अवैध होर्डिंग्स का जाल फैल गया है। अवैध होर्डिंग जानलेवा साबित हो रही है। कुछ दिनों पूर्व ही होर्डिंग्स गिरने के कारण मुंबई में अनेक लोगो की जान चली गई। अब गोंदिया में होर्डिंग बनाकर लगाने वाले लोगो की जान से खेल रहे है. शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने कहा, कल रात 11 बजे छोटा गोंदिया निवासी आकाश नागरिकर नामक युवक की बिजली के खंभे में अवैध तरीके से लगी होर्डिंग निकालते समय करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. इसके जिम्मेदार लोगों पर तत्काल मनुष्य वध का मामला पुलिस द्वारा दर्ज करने की मांग शिवसेना करती है. उन्होंने कहा, अगर पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया जाता है तो, शिवसेना सड़क पर आकर उग्र प्रदर्शन करेंगी.

होल्डिंग निकालते समय आकाश की करंट लगने से मौत

गोंदिया. मंगलवार की रात सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर चौपाटी के पास इलेक्ट्रिक पोल से होल्डिंग निकालते समय रात तकरीबन 11 बजे छोटा गोंदिया निवासी युवा आकाश नागरीकर उम्र 25 की इलेक्ट्रिक करंट लगने से मृत्यु हो गई. जिसको KTS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here