दद्दू हत्या प्रकरण में ओर 3 आरोपी गिरफ्तार, चारों आरोपियों को 25 जून तक पुलिस हिरासत

0
524

गोंदिया. आपसी पुरानी रंजिश के चलते गोंदिया शहर के कुंभारेनगर के आंबेडकर भवन के पास 18 जून की रात दद्दू उर्फ उज्ज्वल निशांत मेश्राम की हत्या की गई थी. इस मामले में ओर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर चारों आरोपियों को 25 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया.
भीमनगर निवासी दद्दू उर्फ उज्ज्वल मेश्राम (17) यह घर पर था. इसी दौरान 20 से 22 वर्ष के दो अज्ञात युवक घर के सामने आए और आवाज लगाया. उज्ज्वल को बुलाकर कुंभारेनगर इलाके के आंबेडकर भवन के पास ले गए और उपसर धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवक को केटीएस अस्पताल में लाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में 19 जून को सिंगलटोली, आंबेडकर वार्ड निवासी अंकीत घनशाम गुर्वे (22) को गिरफ्तार किया गया था. वहीं आज, 20 जून को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिफ्तार किया है. जिनमें सिंगलटोली निवासी राहुल प्रशांत शेंडे (20), प्रणय गौतम नागदेवे (20) व हर्ष संजय बोंबार्डे (19) शामिल है. चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय में उन्हें 25 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here