बरसात के मौसम में शहर के स्ट्रीट व हायमास्ट लाईट बंद  

0
266

गोंदिया : नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत शहरवासियों की सुविधा के लिए जगह-जगह लगाए गए स्ट्रीट लाईट एवं चौराहो को लगाए गए हायमास्ट लाईट नगर परिषद प्रशासन के उदासिनता के चलते पिछले कुछ दिनों से बंद पड़े हुए है। जिसका कारण विद्युत बिल बकाया होना बताया जा रहा है। स्ट्रीट एवं हायमास्ट लाईट बंद रहने के कारण बारिश के मौसम में रात्रि में अनेक स्थानों पर अंधेरा छाया रहता है। कई स्थानों पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में नागरिकों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर परिषद प्रशासन द्वारा समय रहते इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण इसका खामियाजा आम नागरिकों को भूगतना पड़ रहा है। 28 जून को नप के पूर्व सभापति बंटी पंचबुद्धे, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेशकुमार मिश्रा ने नगर परिषद के मुख्य प्रशासकीय अधिकारी से मिलकर उन्हें नागरिकों की गंभीर समस्या से अवगत कराया है। साथ ही पत्र देकर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाईन एवं हायमास्ट लाईट शुरू किए जाने की मांग की। ताकि नागरिकों को एक बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सके। इसी संबंध में जानकारी देते हुए मुकेश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से नगर परिषद मुख्याधिकारी सुनील बल्लाल को भी अवगत कराया है। उन्होंने जल्द ही महावितरण का बकाया बिल का भूगतान कर शहर के स्ट्रीट लाईट एवं हायमास्ट लाईट शुरू किए जाने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि नगर परिषद प्रशासन आम नागरिकों से सीधे जुड़ी इस समस्या का समाधान करने में कितनी गंभीरता दिखाता है और कब यह लाईटे शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here