गोंदिया. महाराष्ट्र राज्य ग्राम पंचायत कर्मचारी महासंघ (आयटक) के नेतृत्व में गोंदिया तहसील के ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने 3 जुलाई को गोंदिया पंचायत समिति कार्यालय पर धरणा आंदोलन किया गया. राज्य महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष मिलिंद गणवीर, आयटक जिला सचिव रामचंद्र पाटिल, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र मेश्राम, सचिव विनोद सहारे, कार्याध्यक्ष महेंद्र कटरे ने ग्राम पंचायत कर्मचारियों की सेवा शर्तों के अनुपालन, लंबित वेतन भत्ता, भविष्य निधि भुगतान, सेवा शर्तों के अनुपालन करने आदि मांगो का ज्ञापन सहायक गुट विकास अधिकारी को कार्यवाही के लिए प्रस्तुत किया. गुट विकास अधिकारी द्वारा लिखित पत्र देने और मांग पर विस्तृत चर्चा के लिए 4 जुलाई को बैठक आयोजित करने का आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ. इस आंदोलन में मुख्य रूप से भाऊराव कटंगकार, सुनील लिल्हारे, मोहन डोंगरे, माणिक उके, मुकेश बिसेन, जगदीश ठाकरे, मुरलीधर पटले आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए.
ग्रापं कर्मचारियों का पंचायत समिति पर धरणा आंदोलन
RELATED ARTICLES






