Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedएयर होस्टेज व ग्राउंड के बिन क्रू बनने अब गोंदिया में कार्यशाला

एयर होस्टेज व ग्राउंड के बिन क्रू बनने अब गोंदिया में कार्यशाला

गोंदिया. जिले के युवक-युवतियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत एयर होस्टेस एवं ग्राउंड केबिन क्रू बनने, इंग्लिश स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण आदि विषय हेतु जानकारी दी गई।
शहर में पहली बार “विश्व स्तरीय मान्यता प्राप्त “एयरबोर्न अकादमी” द्वारा उपरोक्त कोर्स के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन हेतु अकादमी की शुरुवात की गई है, जिसके अनर्गत 12 वीं कक्षा पास करने वाले युवक युवती प्रशिक्षण लेकर अपना करियर बना सकेंगे। उपरोक्त डिप्लोमा कोर्स हेतु अकादमी की स्थापना व्हाइट हाउस, पाल चौक रेल टोली गोंदिया में हो चुकी है।


इस अकादमी के माध्यम से सुनहरा अवसर गोंदिया शहर के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो रहा है, वे अब इस प्रमाणित कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर अपने लिए जॉब निश्चित कर सकेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रत्ना विश्वास ( HOD Coumputer Dep.) संजय जैन अध्यक्ष गोंदिया जिला व्यापारी एसोसिएशन, वीरेंद्र सिंह नागभिरे ,मैनेजिंग डायरेक्टर के आतिथ्य में मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया। इसमें शहर के तकरीबन 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर गतिविधियां देखी एवम कार्यविधि में हिस्सा लिया तथा यह उम्मीद जताई कि अब इस प्रशिक्षण के लिए उन्हें दूसरे शहर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की । एवं श्रीमती रेवती नागभीरे ने आभार व्यक्त किया।
इस कार्यशाला की गोंदिया में स्थापना श्रीमती रेवती वीरेंद्रसिंग नागभिरे जो कि स्वयं Corporate trainer, Advocate and member of Bar Council, Approved faculty of All India CA Association, Expert in teaching multiple languages है , अपने शहर से सुयोग्य एवम श्रेष्ठ एयर होस्टेज एवम ग्राउंड क्रू मेंबर भारत देश को देने के उद्देश्य से यह उपक्रम प्रारंभ किया गया है। उपरोक्त डिप्लोमा कोर्स एयर बोर्न एकेडमी पाल चौक रेल टोली गोंदीया मे मोबाइल क्रमांक 7972700789 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments