42 पशुओं को बूचड़खाने में जाने से बचाया, 23.68 लाख का माल जब्त

0
280

गोंदिया. डुग्गीपार पुलिस ने पशुओं को बूचड़खाने ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा. यह कार्रवाई 19 जुलाई की आधी रात 2 बजे की गई. पुलिस ने ट्रक और जानवर समेत 23.68 लाख रु. का माल जब्त किया है.
डुग्गीपार पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में पशुओं को बूचड़खाने के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर डुग्गीपार के पुलिस निरीक्षक मंगेश काले और उनके सहयोगियों ने रात 2 बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर ग्राम फुटाला में जाल बिछाया. इसमें उन्हें ट्रक क्र. सीजी 23-बी 0235 मिला और उन्होंने ट्रक को रोककर जांच की तो पता चला कि उसमें 42 पशु दिखाई दिए. पुलिस ने 3 लाख 68 हजार रु. कीमत के पशु और 20 लाख रु. कीमत का ट्रक ऐसा कुल 23 लाख 68 हजार रु. का माल जब्त किया. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक हनवते कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here