गोंदिया. शहर के कांतिदेवी निवास, रामनगर बाजार चौक निवासी फिर्यादी रवि शिवलाल पशिने (58) के टेलीग्रॉम अकाउंट पर वर्क फॉर्म होम, वि आर अ सिंपल जॉब फार यु, पार्ट टाइम, फुल टाइम, कैन डु एट होम 1-3 हवर्स डे, एनी वन कैन डु इट, ओके फॉर मोर डिटेल्स ऐसा मेसेज भेजा गया. जिसके बाद टेलीग्राम आइडी लक्ष्मीज 3 की धारक लक्ष्मी नारायन ने उसकी टेलीग्राम आइडी से कैश 24 में फ्रिलॅन्स बुकिंग एक्युट के लिए जगह होने का बता कर कैश 24 इस कंपनी के कस्टमर सपोर्ट की लिंक फिर्यादी के टेलीग्राम आइडी पर भेज कर फिर्यादी को रजिस्ट्रेशन करने बताई. उसके बाद वर्क फॉर्म होम से घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर लक्ष्मी नारायण ने वाट्सएप ग्रुप हेड अभिनव के साथ साठगांठ कर अलग अलग बैंक अकाउंट देकर लाभ लेने के लिए पैसे का भुगतान करने को कहा. फिर्यादी ने लालच में आकर विभिन्न राशि का आरटीजीएस व बैंक एप के माध्यम से ऑनलाइन कुल 17 लाख 61 हजार 251 रु. का भुगतान किया. लेकिन उसको उसके पैसे वापस नहीं मिले. फिर्यादी की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक देशमुख कर रहे हैं.
वर्क फॉर्म होम के नाम पर 17.61 लाख रु. की धोखाधड़ी
RELATED ARTICLES






