बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार को लेकर 10 दिसंबर को मोटरसाइकिल रैली

0
258

गोंदिया : बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख स्वामी चिन्मय कृष्णदास महाराज की गिरफ्तारी एवं वहां रह रहे हिंदुओं पर लगातार बढ़ रहे हमलों के मद्देनजर गोंदिया में स्थित अखंड आश्रम में 4 दिसंबर को सकल हिंदु समाज की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से इस विषय को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस्कॉन मंदिर के प्रमुख स्वामी चिन्मय कृष्णदास महाराज की गिरफ्तारी के खिलाफ 10 दिसंबर को गोंदिया शहर में सुबह 11 बजे एक मोटर साइकिल रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया। यह रैली नेहरू चौक से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, गांधी चौक, चांदनी चौक, दुर्गा चौक, गोरेलाल चौक, गांधी प्रतिमा चौक, जयस्तंभ चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी। जहां अपनी मांगों से संबंधित निवेदन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। यह रैली हिंदु समाज की एकजुटता और अपने धर्म बंधुओं के प्रति संवेदनशीलता को प्रदर्शित करेगी। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here