स्व. सुंदरलाल यादव (पहेलवान) की स्मृति में जनसुविधा, रक्तदान शिविर व विराट आमदंगल का आयोजन

0
286

गोंदिया. स्व. सुंदरलालजी यादव (पहेलवान) की स्मृति में जन सुविधा शिविर का आयोजन 21 दिसंबर को पंकज एस. यादव के जनसंपर्क कार्यालय, यादव चौक, अंडर ग्राउंड रोड़, गोंदिया में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक किया गया है. वहीं 25 दिसंबर को गोंदिया जिला कुस्तीगीर संघ गोंदिया, श्री दुर्गा मंडल गोंदिया, सुंदरम् बहुउद्देशीय संस्था गोंदिया की ओर से रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन यादव चौक, कृष्णपुरा वार्ड में किया गया है. अध्यक्ष के रुप में पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, उद्घाटक के रुप में केटीएस अस्पताल के अधिष्ठाता डा. कुसुमाकर घोरपडे व अतिथि के रुप में तहसीलदार शमशेर पठान, ब्राम्हणकर हॉस्पिटल के डा. नोव्हील ब्राम्हणकर, आस्टीयन ट्रामा हॉस्पिटल के डा. राजेश खापरे, पूर्व पार्षद भगत ठकरानी उपस्थित रहेंगे. वहीं 26 दिसंबर को दोपहर 2 बजे दरगाह के पास, कृष्णपुरा वार्ड, गोंदिया में आमदंगल का आयोजन किया गया है. आमदंगल का उद्घाटन पूर्व विधायक राजेंद्र जैन की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा अधिकारी नंदा खोरपुडे के हस्ते किया जाएगा. प्रमुख अतिथि के रुप में नप मुख्याधिकारी संदिप छिद्रावार, पंस सभापति मुनेश्वर रहांगडाले, कृउबास उपसभापति राजकुमार (पप्पु) पटले, कृउबास पूर्व सभापति चुन्नीभाऊ बेंद्रे, पूर्व पार्षद घनश्याम फंदी उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रमों ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने की अपील गोंदिया जिला कुस्तीगीर संघ गोंदिया, श्री दुर्गा मंडल गोंदिया व सुंदरम् बहुउद्देशीय संस्था गोंदिया ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here