प्रदेश काँग्रेस के निर्देशानुसार गोंदिया तालुका काँग्रेस ईवीएम वोटिंग मशीन हटाने को लेकर चलायेंगी जनजागृती हस्ताक्षर अभियान
गोंदिया. हाल ही में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में, बड़े पैमाने पर हुए ईवीएम (वोटिंग मशीन) की हेराफेरी और ईवीएम मशीन में प्रत्येक चुनाव में की जा रही धांधली पर स्थायी रुप के लिये प्रदेश काँग्रेस कमेटी ने “ईवीएम हटाओं-संविधान बचाओं” अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत राज्य के प्रत्येक बुथसतर पर कार्यकर्ता नागरीकों से संपर्क साध, गत विधानसभा चुनाव में, ईवीएम मशीन के माध्यम से भाजपा द्वारा की गई हेराफेरी और कॉग्रेस पक्ष के वोटों की चोरी कर, आम आदमी के मताधिकार पर किये गये सीधे अतिक्रमण से अवगत करायेंगे और राष्ट्रपती के नाम चुनाव से ईवीएम हटाए जाने बाबत पत्र पर हस्ताक्षर लेकर राष्ट्रपती को प्रेषित करेंगे। उक्त संबंध में गोंदिया तालुका काँग्रेस कमेटी की सभा तालुका काँग्रेस अध्यक्ष रमेश अंबुले की अध्यक्षता में, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, जिला कॉग्रेस अध्यक्ष दिलीपभाऊ बन्सोड की प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुई।
इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, चुनाव में जीतना-हारना लगा हुआ है और भारतीय लोकतंत्र संविधान की यही महत्वता है कि, मतदान के माध्यम से देश का आम आदमी भी अपना सांसद, विधायक और सरकार तक बदल सकता है। लेकिन वर्तमान युग में आम आदमी की इसी मतदान के अधिकार को कुचला जा रहा है। ऐसे अनेकों मतदान बुथ है, जहां हमें २००-३०० वोटों की लीड अपेक्षित थी, उन मतदान बुथों पर हम ४००-५०० वोटों से हार गए। यह सब केवल ईवीएम मशीन में सेंटिंग से ही संभव है और सर्वविदित है कि, चुनाव आयोग केन्द्र सरकार की कटपुतली है। केन्द्र सरकार जैसा चाहे ईवीएम को सेट कर सकती है। इसीलिये लोकतंत्र बचाने के लिये हम सबकों साथ मिलकर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से देश के हर नागरीक और प्रशासन को जगाने की जरुरत है।
जिला कॉग्रेस अध्यक्ष दिलीपभाऊ बन्सोड ने कहा कि, उन्हें भी गोपालदासजी अग्रवाल जैसा ही अनुभव मोरगांव अर्जुनी विधानसभा क्षेत्र में आया, जहां लीड की अपेक्षा थी वहां ५००-५०० वोटों से हार हुई, जो केवल ईवीएम मशीन में सेंटिंग से संभव हुआ और ऐसा ही चित्र पुरे प्रदेश में देखने मिला। जहां प्रदेश कॉग्रेस अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले के ५०-६० हजार मतों से जीतने की प्रबल संभावना थी, वे २०० मतों से जीत पा रहे है, यह असंभव है। कॉग्रेस पार्टी ने आजाद भारत के ७५ वर्षों में कभी आम नागरीक के मतदान के साथ खिलवाड नहीं किया, जिसकारण आज देश के अंबावी, अडानी जैसे पुंजीपती कभी जनता के सीधे चुनाव में लड़ने का साहस तक नहीं जुटा सकें, लेकिन पैसा ही चला तो वह दिन दुर नहीं जब ईवीएम मशीन घोटाले के दम पर, देश की लोकसभा और विधानसभाओं में भी, बिना जनाधार वाले ये पुंजीपती ही दिखाई देंगे और देश के आम आदमी की आवाज संसद तक पहुँचने की बजाए गली-मोहल्लों में ही दब कर रह जायेंगी। इसलिए हम सबको मिलकर ईवीएम मशीन के विरुध्द एकजुट होकर अभियान चलाना है।
बैठक में प्रमुख रुप से पुर्व नप उपाध्यक्ष अशोक (गप्पु) गुप्ता, जितेश राणे, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक उपाध्यक्ष राधेलाल पटले, पुर्व जिप सदस्य रमेश लिल्हारे, पुर्व कृउबास उपसभापती धनलाल ठाकरे, आसोली ग्राप सदस्य गुणवंत घनश्याम उके, जिला कॉग्रेस सेवादल अध्यक्ष जमीलभाई खान, पुर्व कृउबास संचालक आशिषकुमार चाव्हाण, पुर्व पस उपसभापती चमनलाल बिसेन (नागरा), धुरन सुलाखे, रोहिणी रहांगडाले, पुर्व पस उपसभापती मनीष मेश्राम, नागरतन बन्सोड, रंजीतकुमार गणविर, शिव नागपुरे, गौरव बिसेन, सचिन मेश्राम, सुशील खरकाटे, प्रमोद गजभिये, टोपेश राहांगडाले, योगेशकुमार निखाडे, ओम रहांगडाले, निरज गुप्ता, विक्रमसिंह मानकर, प्रिसं पटले, डॉ. योगेश बिसेन, राहुल रोकडे, मनोज लिल्हारे, किशोर वासनिक, विठ्ठलराव करंडे, टिकाराम भाजीपाले, दिनेश अग्रवाल, डॉ. सी.डी. रणगीरे, रंजीत मडावी, रणजीत बोरकर, जितेन्द्र खांडेकर, कपिलकुमार साखरे, प्रकाश कोकुडे, अक्षय बागडे, संजय गौतम, रेखचंद ठाकुर, दुलीचंद निखाडे, सुरेश बिसेन, यादवराव रहांगडाले, केशोराव तावाडे, महेन्द्र सौलंकी, धनंजय दोनोडे, महेबुबअली, सैय्यद कमर अली, नटवरलाल जैतवार, गेंदलाल हरिणखेडे, तारकेश्वर चौधरी, कैलाश बावनथडे, ध्रुवुराज उईके, अशोक गोखले, संतोष चौधरी, नत्थु शेंडे, रामकिशोरसिंह नैकाने, सावलराम महारावाड़े, राजु पारधी, आकाश नागपुरे, दुर्गाप्रसाद लिल्हारे, लोकनायक रहांगडाले, नितिन पटले, प्रभुदास पटले, नितीन तुरकर, अंकेश हरिणखेडे, प्रतापसिंह सौलंकी, राजकुमार दसरे, विकास भेंडारकर, केवलराम उके, तिर्थकुमार चव्हाण, दिपक पटले, कृष्णा बावने, श्रीचंद महंत, खंतेजी दसरे, रामप्रसाद करंडे, आशिष दसरे, झामसिंग नागपुरे, गेंदलालजी पटले, लोकेश राणे, प्रेमलाल मेश्राम, राजु चौरे, मनोज पटनायक, अजय गौर, मिलिंद रामटेके, गिरिधर निर्विकार, संदिप मरस्कोल्हे, योगराज अबुंले, अनिल राहांगडाले, बिहारीलाल परतेती, संजीव लिल्हारे व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
ईवीएम वोटिंग मशीन के माध्यम से कुचला जा रहा है आम नागरिक का मतदान का अधिकार : पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल
RELATED ARTICLES






