बाबा ताजुद्दीन का 164वां जन्मदिवस, हजारों ने उठाया आमलंगर का लाभ
गोंदिया. हज़रत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया (र.अ.) के 164वें जन्मदिवस के खास मौके पर बाबा ताज के दीवानों ने 27 जनवरी को शहर के आंबेडकर वार्ड, सिंगलटोली स्थित ताज चौक पर शानदार प्रोग्राम का आयोजन कर उत्साह के साथ बाबा ताज का जन्मदिन मनाया। आंबेडकर वार्ड, ताज चौक में पिछले अनेक वर्षों से सभी धर्म के लोगों द्वारा एकत्रित होकर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 27 जनवरी को बाबा ताजुद्दीन औलिया का जन्मदिवस मनाया जाता आ रहा है। ये शहर में कौमी एकता की शानदार मिसाल है।

गोंदिया के ताज चौक में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया के यौमे पैदाईश पर फातिहाखानी कर मिठाई बांटी गई वही प्रसिद्ध कव्वाल गुलशनकुमार ग्रुप ने शानदार कव्वाली की प्रस्तुति कर समां बांध दी। हजारों लोगों ने कव्वाली के साथ आम लंगर का लाभ उठाया। गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक श्री पारसजी बोरकर, श्रीधरजी ऊके, रामेश्वर जी सहारे के सेवा से सेवानिवृत्त होने पर उनका कमेटी की ओर से शॉल श्रीफल देकर सत्कार किया गया। वही नन्हे मुन्ने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी होने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। जन्मदिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में ताज चौक कमेटी के नौशाद (राजुभाई) जाफरी, हंसराज डहाट, नीलेश (गोलू) फुलबांधे, बेंजामिन लारेंस, जाहीद खान, बशीरभाई कुरैशी, देवानंद उजवने मोहसीन पठान, अमित बेलेकर, चिंटू लांजेवार, मुकुल मेश्राम, प्रितेश मेश्राम, हिमांशु भारद्वाज, विशेष मेश्राम, जय ऊके, लक्की चन्ने, हारिश शेख़, मोनू शेख, प्रवीण देशमुख, आभास वाघमारे, हर्ष उजवने, विक्की मेश्राम, जैद कुरैशी, तौसीफ शेख, नवनीत वासनिक, अजयसिंह ठाकुर, विजयसिंह ठाकुर, सुभाष बावने, बापु चन्ने, असलम भाई, कलीम शेख़, ईकबाल इदरिशी, यासीन भाई, अशोक रामटेके, जयश्री ऊके, किंजल बावने, अंशिका कड़पे, सहित सैकड़ों आंबेडकर वार्ड, सिंगलटोली, रामनगर, सूर्याटोला, भीमनगर, सुंदरनगर के नागरिकों की उपस्थिति रही।
ताज चौक में ताजपिया की धूम, शानदार कव्वाली से झूम उठे दीवाने
RELATED ARTICLES






