देवरी में दिवानी व फौजदारी अदालत के नये इमारत के उद्घाटन सर्वोच्च न्यायालय के संपन्न
गोंदिया. देवरी में शनिवार को दिवानी व फौजदारी अदालत (क स्तर) कि नयी इमारत का उद्घाटन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण गवई के हस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर उच्च न्यायालय मुंबई के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक आराधे, वरिष्ठ प्रशासकीय न्यायमूर्ति नितिन सांबरे, उच्च न्यायालय मुंबई के नागपुर खंडपीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेंद्र चांदवाणी , गोंदिया जिला व सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश जोशी, देवरी दिवानी न्यायधीशों सुलभा चरडे प्रमुखता से उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय भाषण में सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण गवई ने न्यायालय कि नई इमारत द्वारा समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों तक को सुलभ,त्वरित और कम खर्चीली न्याय व्यवस्था को पहुंचाने के लिए मील का पत्थर बताया और उम्मीद जताई कि देवरी जैसे नक्सलग्रस्त क्षेत्र में बनी न्यायालय कि सर्वसुविधायुक्त नई इमारत द्वारा आम नागरिकों को न्यायदान देने कि प्रक्रिया में तेजी आएगी।
सुलभ, त्वरित और कम खर्चीली न्याय व्यवस्था न्यायपालिका कि सर्वोच्च सर्वोच्च प्राथमिकता : न्यायमूर्ति भूषण गवई
RELATED ARTICLES






