मवेशियां ले जा रहा वाहन पलटा, दो की मौत, एक घायल

0
337

कोहमारा-नवेगावंबांध मार्ग की घटना : वाहन चालक पर मामला दर्ज
गोंदिया. डुग्गीपार थाने के तहत कोहमारा – नवेगांवबांध मार्ग पर स्थित ग्राम चिखली के आगे अवैध रुप से मवेशियों ले जा रहा वाहन उलटी हो गया. इस घटना में दो मवेशियों की मौत हो गई तो एक मवेशी घायल हो गई.
जानकारी के अनुसार सड़क अर्जुनी तहसील के मुरपार/राम निवासी आरोपी संदेश एकनाथ फुल्लुके (43) बोलेरो पीकअप वाहन क्र. एमएच 35 – के 4099 में मवेशियों को लाद कर कोहमारा से नवेगांवबांध मार्ग से ले जा रहा था. आरोपी ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक व तेज गति से चलाकर आगे के वाहन क्र. एमएच 34 – बीझेड 2386 को टक्कर मार दी. जिससे बोलेरो पीकअप वाहन पलटी हो गया. जिसमें दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई तो एक मवेशी घायल हो गई. फिर्यादी आस्तिक विठोबा राखडे की शिकायत पर डुग्गीपार पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच हवलदार कठाणे कर रहे हैं.

अब ताला बंद वाहनों से तस्करी
सड़क अर्जुनी तहसील से पशुओं की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है. पशुओं के अवैध परिवहन पर नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की है, लेकिन पुलिस विभाग लगातार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. तहसील के कुछ संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ता इस काम में लगे थे, लेकिन उनका क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है. इसी तरह कुछ महीने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक दुर्घटना हुई थी, जिसमें पशु भी फंस गए थे. दुर्घटना के बाद पशु परिवहन का मुद्दा चर्चा में आ गया. यह सही है कि कुछ दिनों पहले देवरी तहसील में हुई दुर्घटना में कई पशुओं की मौत हो गई थी. इससे यह बात सामने आई कि ताला बंद वाहनों में पशुओं की तस्करी की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here