गोंदिया. पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानं झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल के मार्गदर्शन में मिली गुप्त जानकारी के आधार पर देवरी थाने के हवलदार करंजेकर, पुलिस नायक कांदे, जांगले, सिपाही मेंढे, वासनिक व पुलिस टीम ने भर्रेगांव चौक में नाकाबंदी कर मवेशियों को अवैध रुप से ले जा रहे ट्रक को पकड़ा. इस कार्रवाई में कुल 14 लाख 24 हजार रु. का माल जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार देवरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नकटी से भर्रेगांव की ओर एक ट्रक में मवेशियों को अवैध रुप से ले जाया जा रहा है. इसी दौरान पुलिस ने भर्रेगांव चौक में नाकाबंदी की. इस बीच नकटी की ओर से आ रहे ट्रक क्र. एमएच 40 – बीजी 1583 को रोका गया. ट्रक की जांच करने पर ट्रक में कुल 43 मवेशियां पाई गई. पुलिस 2 लाख 24 हजार रु. की 43 मवेशियां व 12 लाख रु. कीमत का ट्रक ऐसा कुल 14 लाख 24 हजार रु. का माल जब्त किया है. अकोला जिले के मुर्ताजापुर के पठाणपुरा निवासी आरोपी नईम नजीर पठान (37), अब्दुल काशीद अब्दुल वाहब (48), हामीद नुरखा खान (48) के खिलाफ देवरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच पुलिस निरीक्षक प्रविण डांगे के मार्गदर्शन में हवलदार ग्यानिराम करंजेकर कर रहे हैं.
43 मवेशियों को ले जा रहे ट्रक को पकड़ा, 14 लाख 24 हजार रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






