मनोहरभाई पटेल अकॅडमी व दिशा संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे मधुमेह जागृती मेले का 25 वा वर्षगाठ

0
236

गोंदिया. मनोहरभाई पटेल अकॅडमी व दिशा संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे गोंदिया जिले के मधुमेहीओं के लिए मधुमेह जागृती मेले का पच्चीस वर्ष पुरे होने पर उद्घाटन समारोह एन.एम.डी. महाविद्यालय के अँडिटोरियम में आंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत डॉक्टर श्री सुनील गुप्ता के हस्ते पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन की अध्यक्षता मे संपन्न हुआl

डॉक्टर श्री देवाशीष चटर्जी के मार्गदर्शन मे सतत पच्चीस वर्षे से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, आहार विशेषण डॉक्टर कविता गुप्ता नागपूर व उनकी पूरी टीम द्वारा डायबिटीस के विषय मे जानकारी देकर उस पर उपयुक्त तरीके से मार्गदर्शन किया जाता हैl अनुठे तरीके से इस कार्यक्रम का आयोजन होता है तथा मधुमेहिओं को जागृत कर जीवन आसानी से जीने के तरीके बतायें जाते है, डॉक्टर श्री कुदळे, श्री विनोद अग्रवाल व दिशा संस्था के सभी लोग जागृती के कार्य करते है। हॅलो डायबिटीज इस कार्यक्रम को नागपूर से देश की अलग अलग हिस्सों मे जागृती करणे का कार्य डॉक्टर श्री सुनील गुप्ता करते है। इस कार्यक्रम का प्रास्ताविक डॉक्टर श्री देवाशीष चटर्जी ने व अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here