जलसंपदा विभाग द्वारा जलजागृति प्रभात फेरी का सफल आयोजन

0
205

गोंदिया. जलसंपदा विभाग, गोंदिया द्वारा जलजागृति सप्ताह के अंतर्गत जलजागृत्ति प्रभाव फेरी का सफल आयोजन 18 मार्च को सुबह 8 बजे किया गया. इस प्रभात फेरी में जलसंपदा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विभागों और उपविभागों के अधिकारी व कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए. जिसमें पाटबंधारे प्रकल्प अन्वेषण उपविभाग गोंदिया, गोंदिया पाटबंधारे विभाग के सभी उपविभाग, बाघ इटियाडोह पाटबंधारे विभाग गोंदिया के सभी उपविभाग, मध्यम प्रकल्प पाटबंधारे विभाग गोंदिया के सभी उपविभाग, मृदा व जलसंवर्धन विभाग गोंदिया, लघु पाटबंधारे विभाग, जिला परिषद गोंदिया, धापेवाडा उपसा सिंचन विभाग, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण विभाग गोंदिया, राजस्थान कन्या महाविद्यालय, आदर्श सिंधी शाला के छात्र-छात्राओं और गोंदिया जिला तायक्वांडो एसोसिएशन, सशक्त नारी संस्था, आंचल बहुद्देशीय संस्था व अन्य संगठनों के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कई नागरिकों ने भी इस सामाजिक पहल में भाग लिया. यह प्रभात फेरी नेहरू चौक से शुरू होकर गोरेलाल चौक, गांधी प्रतिमा चौक, जयस्तंभ चौक से होते हुए पुनः नेहरू चौक पर समाप्त हुई. प्रतिभागियों ने जल बचत और इसके जिम्मेदार उपयोग को लेकर जोरदार नारे लगाए, जिससे नागरिकों का ध्यान आकर्षित हुआ. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था. इस रैली का सफल आयोजन गोंदिया सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सोनाली सोनुले, सिंचाई प्रकल्प अन्वेषण उपविभाग गोंदिया के सहायक अभियंता श्रेणी-1 शिखा पिपलेवार, कार्यकारी अभियंता आर. कुरेकर, बाघ इटियाडोह के उपविभागीय अभियंता चंद्रकांत डोंगे, इशांत निनावे ने किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here