कुएं में मिला चीतल का शव, सोनपुरी में वन्यजीव की मौत से हडकंप

0
208

गोंदिया. सोनपुरी के एक खेत में स्थित कुएं में चीतल का शव मिलने से वन विभाग और स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया है. यह घटना नटवरलाल गुजलाल जैतवार की कृषि भूमि, गट क्र. 321 में घटित हुई. वन विभाग ने तत्काल प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है तथा मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है.
जानकारी के अनुसार, संबंधित खेत जंगल से सटा हुआ है और वहां खेती के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए एक कुआं खोदा गया है. ऐसा संदेह है कि इस कुएं में विद्युत प्रवाह होता था. इसलिए संभावना जाताई जा रही है कि कि चीतल की मौत बिजली के झटके से हुई हो. जबकि दूसरी संभावना यह है कि फसलों को बचाने के लिए जहर का इस्तेमाल किया गया हो. गोंदिया वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.एच. कौशिक ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित क्षेत्र सहायक और वनरक्षक को गहन जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक मौत का कारण पता नहीं चल जाता, तब तक किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. घटना की सूचना वरिष्ठ वन अधिकारियों को दे दी गई है. इस बीच, वन्यजीव प्रेमियों में चिंता व्यक्त की जा रही है क्योंकि वन्यजीवों की मौतों की संख्या बढ़ रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here