तलवार के साथ एक गिरफ्तार, आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
180

गोंदिया. 6 अप्रैल को रामनवमी एवं 14 अप्रैल को डा. बाबासाहब आंबेडकर जयंती उत्सव शांती एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न इस दृष्टि से जिला पुलिस अधिक्षक गोरख भामरे अपर पुलिस अधिक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के निर्देशानुसार रामनगर के पुलिस निरीक्षक प्रविण बोरकुटे के मार्गदर्शन में 4 अप्रैल को अपराध अन्वेषण विभाग के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति द्वारा हाथ में तलवार लेकर घुमने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कुडवा निवासी दुर्गेश सुनील खोब्रागडे को पकड़ा, जो हाथ में लोहे की तलवार लेकर घुम रहा था। आरोपी के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में आर्म एक्ट की धारा 4, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस हवलदार सरोज घरडे कर रहे है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक बोरकुटे, अपराध अन्वेषण पथक के राजू भगत, सुनील चव्हाण, सरोज घरडे, कपिल नागपुरे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here